आरबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और क्रिसिल फाउंडेशन ने अयोध्या में चलाया DEA फंड जागरूकता अभियान।
आपकी पूंजी आपका अधिकार’ आर.बी. आई. के उप महाप्रबंधक सुनील दास के नेतृत्व में हुआ आयोजन
अयोध्या। जमाकर्ताओं को उनके वित्तीय अधिकारों और बैंकिंग जागरूकता के प्रति सशक्त बनाने के उद्देश्य से, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), लीड बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और CRISIL फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से अयोध्या ज़िले में एक वृहद जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता (DEA) फंड कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम ब्लॉक पूरा बाज़ार और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उपस्थित बीसी सखियों और आम जन समूह के बीच आयोजित किया गया। शीर्षक: “आपकी पूंजी आपका अधिकार”
कार्यक्रम का मुख्य नारा “आपकी पूंजी आपका अधिकार” था, जिसका केंद्र बिंदु अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स (लावारिस जमा) को पुन: प्राप्त करने की प्रक्रिया और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय थे। DEA फंड का गठन उन जमा राशियों के उपयोग के लिए किया गया है जो बैंकों में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से दावा रहित पड़ी हुई हैं, और यह फंड जमाकर्ताओं की शिक्षा के लिए समर्पित है।
प्रमुख पदाधिकारियों की भागीदारी इस महत्वपूर्ण पहल में विभिन्न संस्थाओं के उच्चाधिकारियों ने भाग लिया l भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से आरबीआई से उपमहाप्रबंधक सुनील दास, शशांक क्षेत्रीय प्रमुख बैंक ऑफ बडौदा ,मुरली मनोहर क्षेत्रीय प्रबंधक SBI, अरुण कुमार क्षेत्रीय प्रमुख यूनियन बैंक पीयूष सिंह क्षेत्रीय प्रमुख ICICI Bank कमलेश यादव जिला बिकास प्रबंधक नाबार्ड ,अनुराग सिंह खंड विकास अधिकारी पूरा बाजार उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को DEA फंड के प्रावधानों, बैंकिंग लोकपाल योजना और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। लीड बैंक (बैंक ऑफ बड़ौदा) सेअयोध्या के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) गणेश शंकर यादव ने ज़िले में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किए जा रहे वित्तीय समावेशन प्रयासों और जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा में बैंक की भूमिका पर प्रकाश डाला।
CRISIL फाउंडेशन और CFL टीम CRISIL फाउंडेशन से सीनियर एरिया मैनेजर अखिलेश मिश्रा, सीबीओ अयोध्या ज़ोन अजय कुमार, और सेंटर मैनेजर सुनील कुमार ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। सीएफएल (CFL) माया बाज़ार टीम से कृष्ण चंद्र यादव, अमरजीत और संजय कुमार ने सरल भाषा में वित्तीय साक्षरता के सत्र आयोजित किए। स्थानीय प्रशासन और NRLM कार्यक्रम में ब्लॉक पूरा बाज़ार की NRLM टीम से बीएमएम राजा राम वर्मा और बीएमएम सीमा की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने और DEA फंड का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।जागरूकता के मुख्य बिंदु
कार्यक्रम में उपस्थित बीसी सखियों और आम जनता को विशेष रूप से नामांकन (Nomination) का महत्व, केवाईसी (KYC) अपडेट करने की अनिवार्यता, और विभिन्न सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (जैसे अटल पेंशन योजना, बीमा योजना) के बारे में शिक्षित किया गया। इस पहल को ज़मीनी स्तर पर वित्तीय साक्षरता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा और सफल कदम माना जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





