पीडब्लूडी की जमीन से ईदगाह न हटाए जाने से बिहिप बजरंग दल का तहसील में धरना प्रदर्शन।

SHARE:

  1. पीडब्लूडी की जमीन से ईदगाह न हटाए जाने से बिहिप बजरंग दल का तहसील में धरना प्रदर्शन

सत्ता पक्ष के नेताओं को लेकर आंदोलित दिखे धरना प्रदर्शनकारी

सोहावल , अयोध्या। पिछले 3 वर्ष से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आंख की किरकिरी बने बभनियावां स्थित लोक निर्माण विभाग की भूमि में सड़क के किनारे बने ईदगाह को अब तक न हटाए जाने से आक्रोशित हिंदूवादी दोनों संगठनों के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी किया। तहसील मुख्यालय तक प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी कार्यालय के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। तहसील क्षेत्र के बभनियावा चौराहा के पास बने इस ईदगाह को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष दोनों पक्ष आमने-सामने आते रहे है । बीते वर्षों में नवरात्र दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान भी हिंदू धर्मावलंबी इसे लेकर विरोध जताते रहे जिनका दावा है कि प्रशासन द्वारा तीन बार स्थलीय पैमाइश कर रिपोर्ट ईदगाह के विरुद्ध दी गई है। इसके बावजूद इस विवादित ईदगाह को अब तक हटा पाने में प्रशासन नाकाम रहा है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे संत पवन देव जी महाराज, परमात्मा दास, महंत संत दास, धर्मेन्द्र सिंह, सूर्यकांत पांडेय जिला संयोजक बिहिप बजरंग दल, विकास शर्मा, लाल जी शर्मा, रामसागर पांडे, सत्येंद्र प्रताप सिंह, उदयभान, आदि के साथ तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सविता देवी, सीओ सदर योगेंद्र कुमार आदि के साथ हुई वार्ता असफल होने के बाद आंदोलन कर रहे विहित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना उप जिलाधिकारी कार्यालय के बगल शुरू कर दिया। प्रदर्शन करने वालों का गुस्सा क्षेत्रीय विधायक को लेकर भी सामने आया जिन्होंने अब तक मामले में हस्तक्षेप नहीं किया तो प्रशासनिक अधिकारी अभी फिर से स्थलीय पैमाइश की जिद पर अड़े है। धरने में शामिल लोगों में संत दास ऊर्फ राजेश सिंह मानव, भानु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिव सागर पाण्डेय, प्रभाकर सिंह, अनेक साधु संत मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी सोहावल ने कहा कि मामला काफी पुराना है। शनिवार को इसकी अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी पैमाइश के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। धरना कारियों के साथ वार्ता चल रही है।वह अपनी बात पर अड़े हुए हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment