फालना रेड क्रॉस सोसाइटी ने ,भामाशाह के द्वारा प्राप्त चरण पादुकाएं वितरित की।
फालना,पाली
रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा फालना द्वारा आज सरकारी स्कूल इन्द्रा कॉलोनी में जूता वितरण
कार्यक्रम संपन्न हुआ रेड क्रॉस सोसायटी के सह सचिव अमित जी मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि रमेश जी सुथार बाली और प्रकाश जी सुथार फालना गांव के सौजन्य से प्राप्त जूतो की जोड़ी वितरित की गई इस संदर्भ में संस्था के संरक्षक राम किशोर गोयल की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है जिसमें संस्था संरक्षक गोयल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी साखा का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य एवं शिक्षा है। शिक्षा वह प्रणाली है जिसके माध्यम से समाज लोगो को ज्ञान,कौशल और मूल्य प्रदान करता है।इसकी प्रमुख भूमिकाओं में से एक है व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाना और यह सुनिश्चित करना कि समाज सुचारु रूप से कार्य करें। शिक्षा ग़रीबी कम करने में मदद करती है और व्यक्तियों को देश के विकास में योगदान करने का अवसर देती है। संस्था प्रधान श्री अयुब जी सय्यद एवं श्रीमती सरोज बाला ने सभी संस्था सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी संस्था का संयोग इसी तरह मिलता रहेगा है ऐसी कामना प्रकट् की इस अवसर पर संस्था संरक्षक राम किशोर गोयल सह सचिव अमित मेहता,महेश नाहटा,राजेश मेहता,गिरीश अग्रवाल,देवेंद्र पवार,अशोक बचेटा एसएमसी अध्यक्ष कैलाश कुमार सदस्य प्रवीण मेवाडा,मनोहर सिंह दहिया (फौजी मारसा) सुरेंद्र गोराना (अध्यापक) याशी अरोडा, महेन्द्र राठौड़आदि लोगों की उपस्थिति में चरण पादुका वितरण का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





