मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग के आधार पर मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा की।
अयोध्या। मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे, अपर आयुक्त प्रशासन अजय kant सैनी सहित मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि बाराबंकी, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर व अमेठी के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अक्टूबर 2025 रैंकिंग पर विभागवार समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने कम रैंकिंग वाले विभागों को कार्य में तेजी लाने व प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिए तथा अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी विभागों को ई-ऑफिस संचालित करने और इसे प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया।
महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए कार्यों में और सुधार लाने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने बताया कि आशिफबाग ओवरब्रिज का कार्य लगभग पूर्ण है, जबकि दो अन्य ब्रिज मार्च 2026 तक पूरे करने के निर्देश दिए गए। 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को फरवरी 2026 तक पूर्ण करने पर भी बल दिया गया।
आईजीआरएस की समीक्षा में लंबित शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। मंडलायुक्त ने 90 प्रतिशत पूर्ण परियोजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने व पूर्ण परियोजनाओं को जल्द हस्तगत कराने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन कार्यों के रखरखाव को भी आवश्यक बताया।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, कृषि, उद्योग, दुग्ध, पशुपालन सहित कई विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के पूर्व राजस्व कार्यों और बाद में मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





