संविधान हमारा गर्व व स्वाभिमान, इसका पालन करना हमारा दायित्व-माली

SHARE:

संविधान हमारा गर्व व स्वाभिमान, इसका पालन करना हमारा दायित्व -माली
देसूरी,पाली।

भारत का संविधान विश्व का बड़ा व श्रेष्ठ संविधान हैं।संविधान हमारा गर्व व स्वाभिमान है,इसका पालन करना हमारा दायित्व है। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादाई में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने डॉ भीमराव अम्बेडकर समेत समस्त संविधान सभा के सदस्यों को याद करते हुए कहा कि संविधान के आलोक में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। सन् 2047तक हम विकसित राष्ट्र बनेंगे यह हमारा संकल्प है।
इससे पहले प्रधानाचार्य गोविंद सिंह सांदू ने संविधान दिवस की जानकारी दी। तत्पश्चात विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के आदेश की पालना में वोट देने के संवैधानिक अधिकार, नैतिक मतदान संबंधित शपथ भी ली गईं तथा चल रहे एस आई आर कार्यक्रम संबंधित जानकारी भी दी गई।इस अवसर पर महेंद्र परिहार,लकमाराम चौधरी, शिवदयाल सोलंकी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 2015से प्रति वर्ष 26नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment