एनएच-28 पर लगी भगवान श्रीराम व ऋषियों की मूर्तियां धूल में लिपटी, रखरखाव के अभाव पर उठे सवाल।

SHARE:

एनएच-28 पर लगी भगवान श्रीराम व ऋषियों की मूर्तियां धूल में लिपटी, रखरखाव के अभाव पर उठे सवाल

अयोध्या। सहादतगंज से रामघाट तक नेशनल हाईवे पर स्थापित भगवान श्रीराम के बाल्यकाल से लेकर वनवास और राजाराम तक के विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियां इन दिनों धूल और गंदगी से ढकी हुई हैं। हाईवे के सौंदर्यीकरण के तहत आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित सड़क के बीच बनाए गए डिवाइडरों पर रामायण पात्रों, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि वाल्मीकि सहित अनेक ऋषि-मुनियों एवं देवी-देवताओं की प्रतिमाएं लगाई गई थीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मूर्तियों की स्थापना के बाद से उनकी नियमित सफाई और देखभाल न तो एनएच विभाग ने की और न ही नगर निगम अयोध्या ने। पक्षियों की गंदगी और धूल की वजह से इन प्रतिमाओं का स्वरूप फीका पड़ता जा रहा है, जबकि आज तक न धुलाई कराई गई और न ही किसी प्रकार का संरक्षण कार्य किया गया।इधर, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन से पहले तैयारी तो तेजी से चल रही है, लेकिन इन मूर्तियों की सफाई नहीं होने से लोगों में नाराज़गी है। पीएम मोदी ध्वजा फहराने के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां कई वीआईपी समेत प्रदेश एवं केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
स्थानीय नागरिकों की मांग है कि अयोध्या की पहचान और आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इन मूर्तियों की नियमित सफाई, संरक्षण और निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि पवित्र नगरी का सौंदर्य और गरिमा बनी रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment