पीएम के दौरे से पहले अयोध्या में सुरक्षा हाई अलर्ट।

SHARE:

पीएम के दौरे से पहले अयोध्या में सुरक्षा हाई अलर्ट
कैंट पुलिस ने कॉलोनियों में चलाया सघन चेकिंग अभियान

अयोध्या। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। एसएसपी के निर्देश पर कैंट कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मंगलवार को जालपा कॉलोनी, सदर बाजार सहित आसपास के इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान पुलिस ने कॉलोनियों में खड़े संदिग्ध और लंबे समय से धूल खाए वाहनों की बारीकी से तलाशी ली। वाहन मालिकों के सत्यापन के साथ ही कागजात की जांच भी की गई। इसके अलावा घरों में किराए पर रह रहे लोगों और उनके परिवारों का डिटेल वेरिफिकेशन किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए, इसके लिए चेकिंग अभियान को और तेज किया जा रहा है। अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment