13 लाख 5 हजार 880रु की राशि प्राप्त हुई।

SHARE:

13 लाख 5 हजार 880रु की राशि प्राप्त हुई।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा कस्बे में स्थित प्राचीन सांवरिया सेठ मंदिर का भंडार चतुर्दशी बुधवार को भगवान सांवलिया सेठ के राजभोग आरती के बाद मंदिर मंडल के अध्यक्ष गोपाल सिंह तोमर एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में खोला गया। रमेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार यह भंडार दो माह में खोला गया है पूर्व में 20 सितंबर को भंडार खोला गया था अक्टूबर में दीपावली होने की वजह से भंडार नहीं खोला गया। बुधवार को भंडार राशि की गणना की गई गणना में 13 लाख 5 हजार 880रु की राशि प्राप्त की गई तथा ऑनलाइन से 2 लाख 5 हजार 430 रुपए कुल प्राप्त हुए इस प्रकार इस बार दो माह के दान पत्र की कुल राशि 15 लाख 11 हजार 310रु की राशि प्राप्त हुई। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर मांगीलाल शर्मा इंद्रमल उपाध्याय उदय लाल सोनी मोतीराम जाट महेंद्र दर्जी कैलाश सोनी रामेश्वर लाल आचार्य सतनारायण सोनी मुरली सोनी लोकेश टेलर विपिन अग्रवाल हर्ष सोनी युवराज खटीक सोनू अग्रवाल चिराग सोनी सतनारायण सोनी प्रदीप सेन अमिताभ सारस्वत निलेश लक्षकार व पुजारी शंभू दास वैष्णव आदि बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment