बाल दिवस पर मुस्कान पुनर्वास केंद्र में सिग्नेट कलेक्शन होटल ने बच्चों संग मनाया खुशी का उत्सव।

SHARE:

बाल दिवस पर मुस्कान पुनर्वास केंद्र में सिग्नेट कलेक्शन होटल ने बच्चों संग मनाया खुशी का उत्सव

मुस्कान पुनर्वास केंद्र में बाल दिवस: होटल सिग्नेट टीम ने बच्चों के साथ काटा केक, दिए उपहार

दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा से अभिभूत हुई सिग्नेट कलेक्शन टीम, बाल दिवस पर मनाया विशेष कार्यक्रम

बाल दिवस समारोह पर मुस्कान पुनर्वास केंद्र में बच्चों ने नृत्य, माइम और नाटक से जीता दिल- अभिषेक भट्टाचार्य

सिग्नेट कलेक्शन होटल की पहल: बाल दिवस पर बच्चों को दिया प्यार, उपहार और प्रोत्साहन

 

अयोध्या धाम l 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर मुस्कान पुनर्वास केंद्र कनीगंज अयोध्या में सिग्नेट कलेक्शन होटल फैजाबाद के जेनरल मैनेजर श्री अभिषेक भट्टाचार्य अपनी टीम के साथ पहुंचे और बच्चों के साथ मिलकर केक काटा तथा सभी बच्चों को आर्ट , हिंदी की कॉपी ,कलर, पेंसिल ,रबर आदि गिफ्ट दिया। जिस पाकर बच्चे बहुत खुश थे। उक्त अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य ,माइम ,नाटक आदि प्रस्तुत किये। जो बच्चे सुन नहीं सकते थे ना ही बोल सकते थे ऐसे बच्चों के कार्यक्रम को देखकर सभी अभिभूत हो गए। एम डी ने कहा कि मैं बराबर इन बच्चों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं ये दिव्यांग होकर भी बहुत ही प्रतिभावान है।उक्त अवसर पर राघवेंद्र अवस्थी ,डॉक्टर रानी अवस्थी ,संपादक शिव कुमार मिश्रा, सिग्नेट कलेक्शन के जनरल मैनेजर, हुमन रिसोर्स ऑफिसर कुणाल श्रीवास्तव, मैनेजर राजकुमार साकेत, कुलदीप ,संगीता, मनोज सोनकर , अनीता सोनकर, कांति , कनक एवं अंकिता आदि शिक्षक तथा बच्चे उपस्थित थे। डॉ रानी अवस्थी इस अवसर पर कहा की देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू न केवल एक प्रधानमंत्री थे बल्कि लेखक एवं विचारक भी थे वे बच्चों को बहुत ही प्रेम करते थे। अंत में प्रबंधक राघवेंद्र अवस्थी ने सबका अभार व्यक्त किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment