व्यापारी रमेश ईनाणी की दिन दहाड़े गोलीमार कर हत्या के आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़
शहर में मंगलवार को व्यापारी रमेश ईनाणी की दिन दहाड़े गोलीमार कर हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा, समाज जनो, परिजनों और व्यापारियों ने एम्बुलेंस में शव के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में साजिश रचता की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वीओ-व्यापारी की मंगलवार को सीटी मोक्षधाम के समीप शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने बनारस निवासी शूटर मनीष दूबे को शहर के समीपस्थ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इधर उदयपुर से मृतक व्यापारी के शव को एम्बुलेंस में रख कर पुलिस बल के साथ चित्तौड़गढ़ लाया गया, जहा पहले से मौजूद आक्रोषित समाज जनों, परिजनों और व्यपारियों ने एम्बुलेंस को बीच रास्ते में रोककर कलेक्ट्रेट परिसर में लाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों ने मुख्य आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे। इस बीच पुलिस के अलाधिकारी सभी को लगातार समझाईश करते रहे लेकिन भीड़ ने एक नहीं सुनी। ढाई घंटे से भी अधिक समय तक शव को एम्बुलेंस में राख कर प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। इस बीच शव को रखने के लोग शव को रखने के लिए फ्रिज लेकर kale कलेक्ट्रेट परिसर पहुचे तो पुलिस और क़्यू आर टी टीम के जवानो ने फ्रिज को मौके से हटा दिया गया, जिसको लेकर लोग आक्रोशित हों गये। परिजन समाज जन और पुलिस के बीच गहमा गहमी और तकरार लगातार जारी रहा, वही शव को 24 घंटे से अधिक बीत चुके है जो इस लड़ाई के बीच मोक्ष का इंतजार करती रही। इधर पुलिस शूटर से पूछताछ के साथ ही गहनता से अनुसन्धान कर रही है, जिसमें सामने आया कि शूटर पिछले दो माह से शहर के समीपस्थ गोपाल नगर में रहकर व्यापारी की रैकी कर रहा था।
बाईट-परिजन
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





