राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियेश बने अयोध्या मण्डल के वॉलीबॉल कोऑर्डिनेटर।

SHARE:

राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियेश बने अयोध्या मण्डल के वॉलीबॉल कोऑर्डिनेटर।

अयोध्या।

जिले के राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी और जिला वॉलीबॉल संघ, अयोध्या के अध्यक्ष प्रियेश दूबे को अयोध्या मण्डल का वॉलीबॉल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अनुमति तथा महासचिव सुनील तिवारी की अनुमन्यता से की गई है।प्रियेश दूबे, जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं, अब अयोध्या मण्डल की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम चयन का कार्यभार संभालेंगे। मण्डल के सभी जिलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित कर एक संयुक्त टीम बनाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। उल्लेखनीय है कि यह जिम्मेदारी अब तक अयोध्या के किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिली थी।इस अवसर पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव एवं पूर्व पार्षद रमाकांत पाण्डेय ने बताया कि आगामी 4 से 11 जनवरी 2026 तक वाराणसी में 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में देशभर से लगभग 70 टीमें, 1500 खिलाड़ी तथा ऑफिशियल्स भाग लेंगे। यह देश का सबसे बड़ा वॉलीबॉल खेल मेला होगा, जिसके ब्रांड एम्बेसडर दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय हैं।प्रियेश दूबे की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जिला वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष प्रतीक भज्जा, संयुक्त सचिव अजीत सिंह, विनय तिवारी, मो. वसीम खान, उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी रोशन सैनी, श्रीराम सोनकर, सत्यदेव मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment