सात दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ प्रारंभ।

SHARE:

सात दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ प्रारंभ।

फालना,पाली

आज भारत विकास परिषद साखा फालना बाली एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में के आयोजित सात दिवसीय स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन श्री रावणा राजपूत छात्रावास भवन के प्रांगण में किया गया।
संस्था के सदस्यों द्वारा व्यवस्था बनाते हुए सैकड़ों सदस्यों का स्वास्थ्य जांच हेतु रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर सैंपल लिए गए ।स्वास्थ्य जॉच शिविर को अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष ललिता सा उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,गोपाल पारीक,उगम सिंह पवार ने दीप प्रज्वलन के साथ श्रीगणेश कर आरंभ किया गया।
भारत विकास परिषद के सचिव ने पूनम सिंह राजपुरोहित बताया कि जी.डी प्रीवेट लैब जयपुर के द्वारा सात दिवसीय विशाल संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर रियायती दर पर स्वास्थ्य जॉच शिविर में आमजन ने मात्र तीन घंटे के अल्प समय में रक्त जांच के माध्यम से करीब 64 तरहों की जॉच से होने वाली बीमारियों का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है । उपस्थित सदस्यों में अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान कैलाश जोशी,डॉ.सुरेश चंद्र अग्रवाल,अमित मेहता,सुख सिंह खंगारोत,गिरीश अग्रवाल,आयदान सिंह राजपुरोहित,साकेत देव,पूनम गोयल,अशोक बचेटा,सीमा जैन,सुनीत जैन,मूल सिंह राजपुरोहित,चंपालाल भाटी,रमेश शा,नारायण सिंह राजपुरोहित,मान सिंह देवड़ा आदि सदस्य मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गोपाल पारिक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुआ भविष्य में भी संस्था द्वारा अनेकों कार्यकर्मों को इसी प्रकार से आमजन के लिए सफल बनाएं जाने पर जोर दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment