रामघाट स्थित महा तपस्वी त्यागी आश्रम में वार्षिक स्मारिका महोत्सव; भव्य भंडारे में संत-गृहस्थों ने ग्रहण किया प्रसाद।

SHARE:

रामघाट स्थित महा तपस्वी त्यागी आश्रम में वार्षिक स्मारिका महोत्सव; भव्य भंडारे में संत-गृहस्थों ने ग्रहण किया प्रसाद।

अयोध्या धाम। महा तपस्वी त्यागी आश्रम, तुलसी बड़ी, रामघाट, अयोध्या धाम में आयोजित वार्षिक स्मारिका महोत्सव के उपलक्ष्य में एक अति भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में रामनगरी अयोध्या के प्रमुख साधु-संतों सहित बड़ी संख्या में गृहस्थ श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी ने श्रद्धा और उल्लास के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण किया। यह विशाल भंडारा आश्रम की आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बना। आश्रम परिवार द्वारा सभी संत-महात्माओं का अभिनंदन भी किया गया। स्थान महा तपस्वी त्यागी आश्रम, तुलसी बड़ी, रामघाट। आयोजन: वार्षिक स्मारिका महोत्सव के तहत भव्य भंडारा।उपस्थिति अयोध्या के मुख्य साधु-संत एवं गृहस्थ समुदाय। विशेष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment