ठाकुरजी ने तलवार से तोरण बिंदा,तुलसी के साथ लिये फेरे।
भगवान सालग राम जी व तुलसी विवाह में उमड़ा जन सैलाब।
घाणेराव,पाली
घाणेराव कस्बे में आयोजित तुलसी विवाह
के दौरान वे वृंदावन से दूल्हे की तरह सज धज
कर भगवान सालिगराम जी बारातीयो के साथ विवाह मंडप में के मुख्य द्वार पर पहुंच कर तोरण बिंदा। इसके पश्चात आयोजक परिवार ने तिलक आरती सहित सभी रस्मे मुख्य द्वार पर पूरी कर विवाह मंडप में प्रवेश करवाया।
जहां पर पंडित मघदत्त व्यास ने मंत्रोचार के साथ विधि विधान से भगवान सालगराम जी व तुलसी जी का विवाह की सारी रस्मे पूरी कर धूमधाम से इस ईश्वरीय विवाह को सम्पन्न करवाया। इस दौरान घाणेराव नगर के महिला पुरुषों ने भी आम विवाह की तरह सारी रस्मे अदाकार इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी देकर पुण्य लाभ कमाया।
घाणेराव कस्बे के झालीवाव चौक में स्थित ब्राह्मणी बाण माता के उपासक कालूराम जी सेन व आवरा माताजी के उपासक रामलाल जी सुथार के सानिध्य में आयोजित तुलसी विवाह के दौरान रविवार सुबह वृंदावन के महंत नवलकिशोर दास महाराज के सानिध्य में अरमा नंददासजी,विष्णुमहाराज,कृष्णदासजी,उधमचरणदास जी,अनधिचरणदास व सालिगराम जी महाराज वृंदावन से भगवान सालिगराम जी को दूल्हे की वेशभूषा में पालकी में बैठाकर घाणेराव नगर में पहुंचे।
बारात श्रीमाली ब्राह्मण समाज की धर्मशाला से वृंदावन से भगवान सालिगराम जी व संत महात्मा व कस्बे लोग बने बारातियों के साथ वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि के साथ विवाह मंडप में प्रवेश करवाया। जहां पर विवाह की सारी रस्मे विधि विधान से निभाई गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





