उत्तर प्रदेश सरकार के स्थानांतरण नीति की धज्जियां उड़ाता नगर निगम।
*जनप्रतिनिधियों के दबाव में स्थानांतरण नीति पर भारी पड़ते नगर निगम के अधिकारी*
*योगी के जीरो टॉलरेंस और शासनादेश पर भारी अवर अभियंता*
*जलकल की अवर अभियंता शशिकला पर पूर्व में भी लगा है फर्जी फाइल बनाने का आरोप*
अयोध्या । नगर निगम अयोध्या पर लगातार लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच स्थानांतरण नीति की धज्जियां उड़ाने का नया मामला सामने आया है। जहां नगर निगम के अधिकारी कुछ जन प्रतिनिधियों का वरदहस्त प्राप्त कर लगातार जमे हुए हैं। स्वास्थ विभाग से गुरु प्रसाद सहायक नगर आयुक्त 4 वर्ष,ब्रिजेन्द्र वर्मा 8 वर्ष, अवर अभियंता अन्नू जायसवाल 8 वर्ष , अवर अभियंता शशिकला 4 वर्ष, राकेश कुमार सिंह सहायक लेखा अधिकारी 8 वर्ष से तैनात है, अवर अभियंता जलकल शशिकला पर पूर्व में भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं जिनके द्वारा तमाम गलत तरीके से फाइल बनाकर भुगतान कराए जाने का भी आरोप लगा। स्थानांतरण नीति के शासनादेश के अनुसार 3 साल में नियम है लेकिन शासन के इन नियमो पर नगर निगम अयोध्या के अधिकारी भारी पड़ रहे। नगर निगम के इन अधिकारियों ने तो खुद का जमीन मकान भी ले लिया है। अवर अभियंता अन्नू जायसवाल तो नगर निगम के दो टर्न पूरी करने की तरफ अग्रसर है। इन अधिकारियों के लंबे समय तक टीके रहने से ठेकेदारी में अपने आदमियों को टेंडर दिलाने का काम करना भी शुरू कर दिया है यहां तक कि अधिकारी अपने रिश्तेदार और आदमियों को पर्दे के पीछे ठेके में उतार चुके है। स्थानांतरण नीति इसीलिए था कि अधिकारी एक जगह टिककर भ्रष्टाचार में संलिप्त न होने पाए समय समय पर उनका स्थानांतरण होता रहे लेकिन नगर निगम अयोध्या में तो भ्रष्टाचार को बढ़ाने का काम यही अधिकारी कर रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





