चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया *शहर मे रात्रि के समय सुने मकानो हुई दो नकबजनी की वारदातो का पर्दाफाश।
*
*एक अभियुक्त एमपी से गिरफ्तार व दो नामजद।*
चित्तौड़गढ़,29 अक्टूबर। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने रात्रि के समय सूने मकान में चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दो आरोपियों नामजद किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 13 अक्टूबर को प्रार्थीया माया कुमारी जोशी निवासी सिविल लाईन्स बोजुन्दा विजन कॉलेज के पीछे चितौडगढ ने उपस्थित थाना हो एक रिपोर्ट पेश की कि मै घरेलु कार्य से दिनांक 11 अक्टूबर को सांय अपने मकान के ताले लगा गांव करेडा भीलवाडा चली गयी थी। पीछे से किसी अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मेरे मकान का ताले तोडकर सोने के जेवरात व नगदी रूपये चोरी कर ले गये। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया । शहर में रात्रि के समय सुने मकानो में हो रही चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने हेतु एसएसपी सरिता सिंह निर्देशन एंव डीवाईएसपी विनय कुमार चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के नेतृत्व में एएसआई जगवीर सिंह मय जाप्ते की पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास कर शहर मे रात्रि के समय सुने मकानो मे हो रही चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाशो मे एक अभियुक्त को धार मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर दो अभियुक्तो को नामजद किया गया। अभियुक्त द्वारा पिछले दिनों सदर थाना चितौडगढ़ की उपरोक्त वारदात व पुलिस थाना कोतवाली चितौडगढ में एक मकान में 11 लाख रूपये की नकबजनी की वारदात करना भी कबुल किया है। वारदात को खोलने के लिये कानि. गजेन्द्र सिंह, बलवन्त सिंह, विनोद कुमार, पदम कुमार की टीम ने करीब 40 किमी. तक सीसीटीवी फुटेज देखकर मुल्जिमान को नामजद किया व साईबर टीम के हैडकानि राजकुमार व कानि. रामावतार द्वारा मुल्जिम की दस्तयाबी हेतू विशेष प्रयास किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में एक प्रकरण आर्म्स एक्ट का दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
राजसिंह पिता सतनाम सिंह चावला जाति सिक्ख उम्र 25 साल निवासी सिंघाना थाना मनावर जिला धार (मध्यप्रदेश)
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





