भारतीय जनता पार्टी मंडल ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को फालना रेलवे स्टेशन संबंधित ज्वलंत समस्याओं
से कराया रूबरू।
फालना,पाली
भारतीय जनता पार्टी मंडल खुडाला फालना ने आज केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को फालना रेलवे स्टेशन संबंधित समस्याओं से कराया रूबरू मंडल महामंत्री अमित मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिदावत एवं जिला उपाध्यक्ष ओबीसी भोपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री शेखावत को बताया के नगर पालिका खुडाला फालना स्थित वार्ड संख्या दस में रेलवे की ओर से सौ वर्षों से एक पाँच फुट का रास्ता 100 घरों के निवासियों के लिए एकमात्र रास्ता था तो रेलवे ने हठधर्मिता से आज एक माह पूर्व बंद कर दिया निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए केंद्रीय मंत्री तुरंत प्रभाव से रास्ता खुलवा कर वार्ड वासियों को राहत प्रदान करें इसके अलावा आरओबी संख्या 81 में विगत दो माह से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिससे फालना निवासियों को भारी दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा है इस आरओबी के दोनों और फालना बसा हुआ है दूसरी और अस्पताल स्कूल और मार्केट है अत्यधिक पानी भराव के कारण लोगों को गंदे पानी में से होकर निकलना पड़ रहा है जिससे अत्याधिक स्कूल के हज़ारों बच्चे भारी परेशानी मैं किचड से होकर ही जाना पड़ रहा है।रेलवे का मुख्य द्वार से जो अंडरपास से उससे केवल प्लेटफार्म संख्या एक पर ही जाया जाता है प्लैटफ़ॉर्म कुल चार है यात्रियों की सुविधाओं के लिए 1 से 4 तक तक अंडरपास बढ़ाया जाए।रेलवे स्टेशन से मुख्य द्वार से निकलते ही बरसात में पानी का भयंकर जल भराव रहता है जो कई घंटों तक रहता है पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए प्लान बनाकर राहत प्रदान करावे।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सीदावत ओबीसी जिला उपाध्यक्ष भोपाल सिंह गुर्जर मंडल महामंत्री अमित मेहता व्यापार संघ अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,सुमेर सिंह मेड़तिया, जितेन्द्र सीदावत,लवीश कुमावत,गनी मोहम्मद,शंकरसिंह, ताराराम,कपूरचंद,गणेश हीरागर,विक्रम मेघवाल् कुशाल सेन आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केन्द्रीय गृह मंत्री का गजेंद्र सिंह शेखावत को समस्याओं के बारे में बताया इस अवसर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





