सवा लाख राम भक्तों की जल सेवा करेगा सिंधी समाज – महंत गणेश राय दास।
अयोध्या राम नगर सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन ओम शिवालय मंदिर के महंत श्री गणेश राय दास जी ने सभी भक्तों को यह शुभ सूचना दी है सिंधी समाज इस वर्ष होने वाली कार्तिक माह की 14 कोसी परिक्रमा में सवा लाख राम भक्तों को जल सेवा पानी की बोतलों के रूप में वितरित करेगा अयोध्या में हो रहे विकास के कारण 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के सारे जल स्रोत लगभग समाप्त हो हो गए हैं जिसके कारण आने वाले श्रद्धालुओं को जल की दिक्कत हो सकती है जिसके कारण वरुण देवता श्री झूलेलाल जी के अर्चक सिंधी समाज राम भक्तों को जल सेवा मुहैया कराएगा इसके लिए समस्त समाज एकजुट होकर इस सेवा को करेगा यह सेवा ओम शिवालय मंदिर परिसर के बाहर गुरुवार 30/10/2025 को प्रात 6:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगी और प्रभु इच्छा तक निरंतर चलती रहेगी
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





