भदेसर भेरव नाथ मंदिर नव निर्माण भूमि पूजन व शीलान्यास 30 को,10000 से अधिक भक्त करेंगे शिरकत।

SHARE:

भदेसर भेरव नाथ मंदिर नव निर्माण भूमि पूजन व शीलान्यास 30 को,10000 से अधिक भक्त करेंगे शिरकत।

भदेसर उपखंड मुख्यालय स्थित श्री भदेसर भेरूनाथ मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास का भव्य कार्यक्रम आगामी 30 अक्टूबर को उपस्थित संत गण गुरु भगवंत एवं आमंत्रित अतिथियों के सानिध्य में समारोह पूर्वक किया जाएगा
भदेसर भेरूनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओंकारनाथ योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि भदेसर भेरूनाथ मंदिर नवनिर्माण हेतु कमेटी के सदस्यों के द्वारा एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में लगभग 21 करोड रुपए से बनने वाले भव्य मंदिर हेतु शिल्पकार को ठेका दे दिया गया था
इसी नवनिर्मित मंदिर के भूमि पूजन हेतु आगामी 30 अक्टूबर को भदेसर भेरूनाथ मंदिर प्रांगण में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है इस समारोह में राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर ध्यान योगी उत्तम स्वामी जी महाराज ईश्वरानंद जी महाराज बांसवाड़ा, नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय संत पीर महंत योगी रामनाथ जी महाराज भरतहरि गुफा एवं बगलामुखी धाम उज्जैन, मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री 1008 श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज पीठाधीश्वर गोपाल आश्रम बड़ी सादड़ी, श्री 1008 महंत योगी प्रकाश नाथ जी महाराज पीठाधीश्वर पशुपतिनाथ अघोर पीठ धोलागढ़ जिला सलूंबर के पावन सानिध्य एवं क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा
आसन दरियानाथ पीठ के महंत लाल नाथ जी महाराज के संरक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर को प्रातः भदेसर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तत्पश्चात मंदिर के शिलान्यास हेतु शिला पूजन का कार्यक्रम मंदिर परिषद क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा इसी परिसर में धर्म सभा का कार्यक्रम भी होगा धर्म सभा में उपस्थित अतिथि गण एवं आमंत्रित संत गन अपने उद्बोधन देंगे
इस कार्यक्रम में भदेसर सहित राजस्थान मेवाड़ मालवा गुजरात महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहेंगे
आयोजन करता स्थानीय ट्रस्ट के पदाधिकारी अध्यक्ष ओंकार नाथ योगी कोषाध्यक्ष गोवर्धन नाथ योगी मंत्री पारस योगी उपाध्यक्ष रमेश नाथ योगी कमलेश्वर नाथ योगी पारस नाथ योगी प्रबंध समिति सदस्य अर्जुन नाथ योगी नंदा नाथ योगी नारु नाथ योगी शिवनाथ योगी संजय नाथ योगी एवं कार्यालय सचिव किशन नाथ योगी सहित भेरुनाथ ट्रस्ट के सदस्य एवं पुजारी परिवार द्वारा समस्त ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों से इस समारोह में शिरकत करने की अपील की कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात कस्बे के उपखंड कार्यालय के सामने स्थित एमके रिजॉर्ट एवं वाटिका में प्रसादी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा प्रसादी में भदेसर कस्बे के एवं आसपास के क्षेत्र के समस्त सनातन धर्म प्रेमियों को परिवार सहित आमंत्रित किया गया है
कार्यक्रम को लेकर समिति के द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं इस कार्यक्रम को लेकर सदस्य भेरुनाथ के भक्तों में भी व्यापक उत्साह देखा जा रहा है

जन-जन की आस्था का केंद्र है भदेसर भैरवनाथ मंदिर
भदेसर भैरवनाथ मंदिर जैन जैन की आस्था का केंद्र है कहा जाता है कि शादी के पश्चात वर वधु को यहां पर जोड़े सहित धोक लगानी होती हैं एक बार यदि कोई महिला या बालिका इस मंदिर परिषद क्षेत्र में आती हैं तो शादी के पश्चात उसे यहां पर दो देना जरूरी माना जाता है ऐसी मान्यता है

पाती से लोग मांगते हैं भैरवनाथ से फूल
भगवान भैरवनाथ के मूर्ति के सामने भक्तगण अपनी अपनी मांग पाती के माध्यम से भेरुनाथ की मूर्ति के सामने रखते हैं एवं भेरुनाथ फूल के माध्यम से पाती देते हैं यहां आए हुए भक्तगण इस पाती को ही भैरवनाथ का आदेश मानकर अपना कार्य करते हैं

शनिवार एवं रविवार को रहती है विशेष भीड़
प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को भक्तगणों की विशेष वीडियो रहती हैं भक्तगण शनिवार रात्रि को आरती में शिरकत करते हैं तत्पश्चात रात्रि विश्राम यहीं पर करके रविवार प्रातः है मुख्य आरती में शिरकत होकर प्रस्थान करते हैं

प्रसादी का होता है आयोजन
अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण होने के पश्चात भक्तगण के द्वारा यहां पर प्रसादी का आयोजन किया जाता है अनेक समाज के अंदर यह रिवाज है कि पुत्र प्राप्ति होने के पश्चात भेरुनाथ मंदिर पहुंचने हैं एवं भेरुनाथ की प्रसादी करते हैं यहां पर 12 महीने भक्तों की विशेष भीड़ देखी जाती हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment