चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सांवल दरबार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गोवर्धन पूजा पर्व,
251 किलो लापसी का लगाया गौमाता को भोग
चितौडगढ जिलें के सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ की गौशाला में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार दोपहर बाद गौशाला के बाहर वाले परिसर में गोबर से निर्मित गोवर्धन भगवान की पूजन की गई। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, मंदिर मंडल बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, बोर्ड सदस्य मिट्ठू लाल जाट, किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन तिवारी, पूर्व सदस्य भैरूलाल सोनी बोम्बे, संजय कुमार मण्डोवरा, मंदिर संपदा प्रभारी भेरीगिरी गोस्वामी, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, कनिष्ठ सहायक कालूलाल तेली सहित मंदिर मंडल के अधिकारियों की यजमानी में पंडित विश्वनाथ आमेटा के वैदिक मंत्रौचार के साथ भगवान गोवर्धन की तथा गौशाला की गांयों की पूजन की गई। पूजन के तत्पश्चात गौशाला की गायों को 251 किलो लापसी का भोग लगाया गया। गांयों ल गोवर्धन भगवान की पूजन के बाद गायों को भडकाया गया। गोवर्धन भगवान की पूजा का लाभ लेने के लिए सैकड़ो ग्रामीणों व श्रृद्धालुओं ने पहुंचकर लाभ लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





