चोरी की तीन मोटरसाईकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।
नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।
जिले के बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटर साईकिल बरामद की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 22 सितंबर कस्बा बडीसादडी में उदयपुर रोड पर स्थित पवित्रम इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के सामने से एक मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और वृताधिकारी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी बड़ीसादड़ी कमलचन्द मीणा पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर एएसआई बंशीलाल व जाप्ता कानि. नानूराम, बाबूलाल, धर्मीचन्द व जीतराम द्वारा प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा विशेष सूत्र व तकनिकी साक्ष्यों से पता करते हुए आरोपी 25 वर्षीय सूरज पुत्र बदरी मोग्या निवासी नावनखेडी पुलिस थाना घोलापानी जिला प्रतापगढ को गिरफतार किया जाकर प्रकरण में चोरी हुई मोटर साईकिल व कस्बा बडीसादडी में अन्य स्थानों से चौरी की गई दो अन्य मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





