भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के बही खातों का विधि-विधान से पूजन किया।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
मेवाड़ के आराध्य देव भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में दीपावली का पर्व इस बार आस्था, परंपरा और प्रशासनिक गरिमा का अद्भुत संगम लेकर आया। मंगलवार को श्री सांवलिया जी मंदिर में सबसे पहले भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के बही खातों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर में स्थित चांदी भंडार की पूजा हुई। मंदिर की सीईओ और अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, सदस्य किशन अहीर और पवन तिवारी सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी इस विशेष आयोजन में उपस्थित रहे। शस्त्र पूजन के बाद परंपरा अनुसार मंदिर के सुरक्षा गार्ड्स और अधिकारियों ने खुशी में फायर किए, जिससे मंदिर परिसर जयघोषों से गूंज उठा। दीपोत्सव की रात मंदिर को आर्टिफिशियल फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर मां लक्ष्मी से समृद्धि की कामना की। सांवलियाजी की इस दीपावली में आस्था और आनंद दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिला।
चित्तौड़गढ़-
मेवाड़ के आराध्य देव भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में दीपावली पूजा
सांवलिया जी मंदिर में दीपावली पर्व पर बही खातों और चांदी भंडार का पूजन हुआ
ADM प्रशासन और मंदिर मंडल की CEO प्रभा गौतम ने विधि विधान से पूजन किया
श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव और पदाधिकारी भी रहे मौजूद
मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को तिलक लगाकर दी गई शुभकामनाएं
शस्त्र पूजन के बाद सुरक्षा गार्ड्स और अधिकारियों ने खुशी में किए फायर
एडीएम प्रभा गौतम ने भी परंपरा अनुसार बंदूक से किए दो फायर
मंदिर को दीपावली पर आर्टिफिशियल फूलों से सजाया गया भव्य रूप में
मंदिर परिसर में श्रद्धालु दीप जलाकर मां लक्ष्मी से मांगी समृद्धि की कामना
दीपोत्सव पर सांवलिया जी धाम में आस्था और उल्लास का दृश्य रहा अद्भुत
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





