राष्ट्रीय फुले संघ की कार्यकारिणी में हुआ विस्तार, राजस्थान के पाली जिले से अमृत कुमार माली बने जिला अध्यक्ष।

SHARE:

राष्ट्रीय फुले संघ की कार्यकारिणी में हुआ विस्तार — राजस्थान के पाली जिले से अमृत कुमार माली बने जिला अध्यक्ष।

पाली

राष्ट्रीय फुले संघ की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण विस्तार करते हुए राजस्थान प्रदेश के जिला पाली से अमृत कुमार माली, पुत्र रमेश कुमार माली को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय फुले संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अंजली सैनी द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि “संघ को सामाजिक एकता, शिक्षा और समान अधिकारों की दिशा में सशक्त बनाने हेतु  अमृत कुमार माली जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने जिले में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे।”

अमृत कुमार माली ने इस अवसर पर कहा कि वे संघ की विचारधारा शिक्षा, एकता और समता को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे और समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

राष्ट्रीय फुले संघ सदैव डॉ. सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर सभी बहुजन महापुरुषों के विचारों पर चलकर समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए कार्यरत रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment