दीपदान का कार्यक्रम हुआ आयोजित
फालना,पाली
महिला सुरक्षा सहयोगी समिति फालना द्वारा दीप दान का कार्यक्रम मुख्य अतिथी नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती ललिता* *रमेशशाह महिला सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष अजय जोशी विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अमित मेहता,राकेश अग्रवाल,इंदिरा कॉलोनी पार्षद श्री प्रवीण जी मेवाड़ा की उपस्थिति में दीपोदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत में समाजसेविका पूनम गोयल ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर व सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया। समाजसेवी अमित मेहता ने विशिष्ट अतिथि राकेश अग्रवाल को माला* *पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया*
*महिला सुरक्षा सहयोगी समिति फालना की अध्यक्ष अचला शर्मा ने बताया कि यह केवल सामान वितरण नहीं,बल्कि* *संवेदनाओं का उत्सव है।इस कार्यक्रम के अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी के जरूरतमंद 40 बच्चों को बोतल,कपड़े,जूते,बिस्किट, नमकीन,पेंसिलकिट,फ्रूटी तथा 20 *परिवारों को दीपक,तेल,मिठाई,कपड़े*, *नेपकिन आदि वस्तुएं वितरित की गई*
*मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती ललिता रमेशशाह जी ने अपने भाषण में कहा कि महिला सुरक्षा सहयोगी* *समिति हमेशा समाजहित और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में अग्रणी रही हैं। इनके दीपदान कार्यक्रम से फालना के निवासियों को भी प्रेरणा मिलेगी*
*इस कार्यक्रम में अजय जोशी, जितेंद्र* *चौहान,अनंत नारायण,प्रवीण मेवाड़ा, पूनम गोयल,अमिता गुलेछा,कौशल्या दाधीच,धीरज कंवर,अर्चना राजपुरोहित,हिना राजपुरोहित, अनुश्री,डोली,जिया, प्रवीण मेवाड़ा,प्रियांशी गोयल,आदि का पूर्ण सहयोग रहा।बसंती बाई सुरेश दमामी, आशुलालजी, मीठालाल प्रकाश कुमार कैशाराम,रमेश कुमार आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





