दीपोत्सव 2025 में होगा अयोध्या का विकास और संस्कृति का अनूठा संगम।
अयोध्या।
भगवान राम की नगरी अयोध्या में इस बार नौवां दीपोत्सव न केवल दीपों की जगमगाहट से बल्कि योगी सरकार की विकास उपलब्धियों और भारतीय संस्कृति की जीवंत झांकियों से भी सजेगा। सूचना विभाग द्वारा 15 और पर्यटन संस्कृति विभाग द्वारा रामायण के सातों कांडों पर आधारित 22 झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।इस अवसर पर हरियाणा का फाग, केरल का कथकली सहित विभिन्न राज्यों की लोक कलाएं भी प्रदर्शित होंगी। लगभग 500 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दीपोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।
सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि झांकियों में योगी सरकार के विकास कार्यों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और स्वच्छता को दर्शाया जाएगा। दीपोत्सव के दौरान रामपथ व भक्ति पथ सहित कई प्रमुख स्थानों पर लाखों दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़ाया जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





