अम्बेडकरनगर की बेटी अंजनी वर्मा को संस्कृत विषय में मिले दो गोल्ड मेडल।

SHARE:

अम्बेडकरनगर की बेटी अंजनी वर्मा को संस्कृत विषय में मिले दो गोल्ड मेडल।

कुलाधिपति व कुलपति से सम्मानित अंजनी वर्मा ने माँ तिलेसरा देवी महाविद्यालय भसड़ा टांडा अम्बेडकरनगर ने बढ़ाया जिले का मान

अयोध्या ।

डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आज 30 वा दीक्षांत समारोह पूर्वक धूमधाम से संपन्न हुआ l डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित मां तिलेसरा देवी पी.जी.कॉलेज भसड़ा टांडा अम्बेडकरनगर की छात्रा अंजनी वर्मा पुत्री मुनीराम वर्मा निवासी ग्राम पैकोलिया, पोस्ट मुबारकपुर, जनपद अम्बेडकरनगर ने विश्वविद्यालय की वर्ष 2024-25 की परीक्षा में संस्कृत विषय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर गोल्ड मेडल में नाम चयनित हुआ था । अंजनी वर्मा ने संस्कृत विषय की परीक्षा में अनुक्रमांक 23010205550606 के तहत 1900 में से 1777 अंक प्राप्त किया था l आज महामहिम कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के हाथों स्वर्ण पदक ( गोल्ड मेडल ) से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ , साथ ही कुलपति कर्नल डॉ विजेंद्र सिंह द्वारा भी गोल्ड मेडल से सम्मानित हुई l अम्बेडकरनगर मे उच्च शिक्षा जगत में जनपद का नाम रोशन किया l मेधावी छात्रा अंजनी वर्मा ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है और यह सिद्ध कर दिया है की बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं मौका मिलने पर कोई भी मुकाम हासिल कर सकती है l अंजनी वर्मा ने कहा कि मेरी इस गोल्ड मेडल मिलने सफलता का श्रेय सबसे पहले मेरे माता-पिता एवं भाई को जाता है, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया सभी ने मुझे बेटा समझा । साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य और महाविद्यालय परिवार ने मुझे हमेशा मार्गदर्शन व प्रोत्साहन दिया। जिसमें महाविद्यालय की प्रबंधक एवं संरक्षक महोदय के साथ प्राचार्य और समस्त महाविद्यालय परिवार का योगदान मिलता रहा l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment