दीपोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर अयोध्या प्रशासन सक्रिय।

SHARE:

दीपोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर अयोध्या प्रशासन सक्रिय

मण्डलायुक्त समेत अधिकारियों ने किए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

अयोध्या।

दीपोत्सव 2025 के भव्य आयोजन को लेकर अयोध्या प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शनिवार को मण्डलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने जलकल अमानीगंज स्थित आई.टी.एम.एस., सेफ सिटी एवं पी.ए. सिस्टम कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि दीपोत्सव के आयोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध व सुचारू रूप से पूरी हो सकें।पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या प्रवीण कुमार ने यलो-जोन के कैमरों को सेफ सिटी परियोजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए।
राम की पैड़ी पर बन रहे विजिटर गैलरी, सेल्फी प्वाइंट और पर्यटन सुविधाओं के कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सरयू नदी के नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन विकास कार्यों के निरीक्षण में पाया गया कि पाथवे, आरती स्थल, छतरी की फ्लोरिंग और सीढ़ियों पर पत्थर लगाने का कार्य प्रगति पर है।
परियोजना प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गई कि नया घाट से सिंचाई पंप हाउस तक आरती स्थल के वीआईपी पवेलियन को छोड़कर शेष समस्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जा रहा है।14 कोसी परिक्रमा मार्ग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
अधिकारियों ने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित हलकारा का पुरवा के पास बने सर्विस रोड के शेष कार्यों को परिक्रमा से पूर्व पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।उपस्थित अधिकारीगण
निरीक्षण के दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव, अपर जिलाधिकारी नगर, सीओ अयोध्या, उपनिदेशक पर्यटन, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment