आखरिया बस्ती सादड़ी का पथ संचलन आज,सभी तैयारियां पूरी।

SHARE:

आखरिया बस्ती सादड़ी का पथ संचलन आज , सभी तैयारियां पूरी।
सादड़ी,पाली।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना केलन 100वर्ष पूरे होने पर नगर की आखरिया बस्ती में आज सायं 4बजे पथसंचलन होगा। नगर कार्यवाह राजेश देवड़ा ने बताया कि स्थानीय नगर की आखरिया बस्ती का पथ संचलन आज सायं 4बजे आज़ाद मैदान से प्रारंभ होकर नई आबादी होते हुए मुख्य बाजार,नाईवाडा होते हुए रामधुन चौक गांछवाडा आखरिया चौक होते हुए आजाद मैदान में संपन्न होगा जहां जिला प्रचारक नारायण जी भाईसाहब का पाथेय मिलेगा।
देवड़ा ने बताया कि पथसंचलन की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दे दिया गया है। आखरिया बस्ती के सभी स्वयंसेवक पर संचलन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि संघ ने सादड़ी नगर को 5बस्तियों में बांट कर प्रतिदिन एक बस्ती का पथ संचलन निकालने की योजना बनाई है।संघ शताब्दी वर्ष को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment