सेवा भारती की बैठक संपन्न, सेवा कार्य को बढ़ाने का निर्णय सोनी अध्यक्ष, गहलोत मंत्री मनोनीत।
सादड़ी,पाली।
सेवा भारती समिति सादड़ी की बैठक सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ,नगर कार्यवाह राजेश देवड़ा व खंड संयोजक मनोज गहलोत के सानिध्य में हुई जिसमें सर्वसम्मति से ललित सोनी को अध्यक्ष व अभिनव गेहलोत को मंत्री बनाया गया। बैठक में नगर में सेवा कार्य बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
खंड संयोजक मनोज गेहलोत ने बताया कि बैठक में जिला प्रकल्प प्रमुख दिनेश लूणिया ने नगर में संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी तथा कहा कि नगर की सभी सातों बस्तियों में सेवा प्रकल्प संचालित करने है इस पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए सेवा प्रकल्प संचालित करने की स्वीकृति दी। बैठक में सर्वसम्मति से ललित सोनी को नगर अध्यक्ष,अभिनव गेहलोत को मंत्री, रिंकू सोनी को महिला कार्य प्रमुख व सुमन गेहलोत को सह महिला कार्य प्रमुख बनाया गया।इस अवसर पर सेवा भारती जिला सह कोषाध्यक्ष अरविंद परमार, जिला वैभव श्री प्रमुख मोहनलाल सोलंकी, महिला कार्य जिला प्रमुख निकिता रावल,सहप्रमुख भारती सोनी,दीपक ,शुभम गेहलोत समेत सेवा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ सेवा भारती समिति सेवा कार्यों का संचालन कर रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





