जीएसटी में कमी से हर वर्ग को होगा लाभ विधायक राणावत।

विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने रविवार को क़स्बे में रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लागू की गई जीएसटी व्यवस्था से व्यापारियों और आमजन को उन्हें वाले लाभों की जानकारी दी। रैली व्यास हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर मैन बजार तक निकाली गई।उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने व्यापारी वर्ग की सुविधा और देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऐतिहासिक क़दम उठाए हैं ।जीएसटी में कमी से जहाँ आम जन को राहत मिलेगी वहाँ स्वदेशी वस्तुओं की भी खपत बढ़ेगी।एवं भाजपा सरकार सदैव व्यापारी भारत और आमजन के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संवाद के लिए जीएसटी विभाग से महिपाल सिंह देवडा जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी जिला जीएसटी कार्यक्रम के ज़िला सह संयोजक महिपाल परमार् नगर पालिका अध्यक्ष ललिता सा मंडल संयोजक जीएसटी अमित मेहता उद्योग मंडल के अध्यक्ष बहादूर सिंह खालसा ज़िला मंत्री शक्ति सिंह चौहान व्यापार संघ अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा उद्योग मंडल के डायरेक्टर राम किशोर गोयल आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने भागीदारी निभाई कार्यक्रम का सुव्यवस्थित मंच संचालन भारतीय जनता पार्टी मण्डल महामंत्री रूपा राम चौधरी ने किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





