आखिरकार सूरज माली को 13 दिन बाद धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त कपासन से इस वक्त की बड़ी खबर।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

आखिरकार सूरज माली को 13 दिन बाद धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त कपासन से इस वक्त की बड़ी खबर…
सूरज माली प्रकरण को लेकर पिछले 13 दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन अब खत्म हो गया है। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच सहमति बनने के बाद आज धरना स्थल पर आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की गई।”
“धरना स्थल पर आरएलपी सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम और एएसपी सरिता सिंह ने सभी प्रमुख मांगों को मानने की पुष्टि की।
एडीएम प्रभा गौतम ने बताया कि सूरज माली के परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता दे दी गई है, जबकि शेष 5 लाख की राशि भी जल्द प्रदान की जाएगी।
साथ ही, इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, परिवार को संविदा पर नौकरी और नई सब्जी मंडी में दुकान उपलब्ध कराने पर भी सहमति जताई,
“वहीं, एएसपी सरिता सिंह ने भरोसा दिलाया कि मामले के शेष आरोपी भैरूलाल अहीर और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच एसओजी से करवाई जाएगी।”
“सभी समाज एकजुट होकर लड़े, तभी सूरज माली जैसे गरीब को न्याय मिला है। आगे भी अगर सभी साथ रहेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।”
“धरना समाप्ति के मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, पीसीसी सदस्य ललित बोरीवाल, बैरवा समाज के जिला अध्यक्ष मांगीलाल बैरवा एडवोकेट कपासन जिल संयोजक जिला संमव्यक शैक्षिक प्रकोष्ठ लक्ष्मीनारायण व्यास चितौडगढ सेवा दल भवानीशंकर लौहार राजकुमार खटीक कपासन भैरूलाल बारेगामा, लोकेश जाट, प्रकाश मेवड़ा, मदन माली और श्यामलाल माली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।”
“तो कपासन में सूरज माली प्रकरण को लेकर चल रहा 13 दिन पुराना धरना-प्रदर्शन आखिरकार समाप्त हो गया है। प्रशासन ने मांगें मान ली हैं और समाज ने एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जीती है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन अपनी घोषणाओं को कितनी जल्दी अमल में लाते हैं।”

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment