कार खड़े कंटेनर में घुसी दुर्घटना में एक महिला व पुरुष की मौत।

SHARE:

कार खड़े कंटेनर में घुसी दुर्घटना में एक महिला व पुरुष की मौत।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चित्तौड़गढ़ उदयपुर फोरलेन पर हाज़्या खेड़ी पुलिया के पास रविवार सुबह करीब 6:00 बजे हुई एक दुर्घटना में एक महिला पुरुष की मौत हो गई. दोनों गुजरात के रहने वाले थे. उनके बीच क्या रिश्ता था. फिलहाल पता नहीं चल पाया. उनके परिजनो को बुलाया गया है. उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा. भदेसर थाना प्रभारी धर्मराज मीणा ने बताया कि कार चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की ओर जा रही थी जो हाज़्या खेड़ी पुलिया के पास रोड पर खड़े कंटेनर में जा घुसी. 112 की टीम ने फाटक तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाले और उन्हें चित्तौड़गढ़ पहुंचाया. गाड़ी में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त गुजरात निवासी दिलीप कुमार पारगी और बामनिया किंजल के रूप में की गई. दिलीप के परिजनों को सूचना दे दी गई. उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा.

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment