अग्रसेन जयंती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा व होंगे कई कार्यक्रम !
फालना-पाली।
अग्रवाल समाज समिति की साधारण सभा की बैठक में अध्यक्ष रामकिशोर गोयल की अध्यक्षता में श्री चन्द्रभोलेश्वर महादेव मन्दिर के प्रांगण में 22 सितंबर सोमवार को श्री अग्रसेन जयंती बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया ।
अग्रवाल समाज समिति के सचिव डॉ सुरेशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन की 5149 वी जयंती के उपलक्ष पर एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अग्रवाल समाज की बैठक में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लेते हुए 22 सितंबर सोमवार को विभिन्न वर्गों में एक मिनट प्रतियोगिता, रस्साकस्सी, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए गरबा कार्यक्रम सहित अनेकों प्रतियोगिताओं में छोटे एवं बड़े बच्चे एवं बच्चियों के भी मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के साथ भव्य वरघोड़ा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी ।
एवं सांस्कृतिक संध्या में फैन्सी ड्रेस, एकल नृत्य का आयोजन होगा । प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। कक्षा में प्रथम रैंक लाने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। रामकिशोर गोयल ने 2 वर्ष के लिए समाज की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अनिल जे अग्रवाल, सचिव डॉ सुरेशचंद्र अग्रवाल, सहसचिव राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक बंसल एवं कार्यकारिणी सदस्यों में राजेंद्र कुमार गुप्ता, मनमोहन अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, मुकेश जे अग्रवाल, विनोद जे अग्रवाल, कमल गोयल, अजय मित्तल को सदस्य बनाया । जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अनिल जे अग्रवाल, सहसचिव राकेश अग्रवाल, अशोक बंसल, युवा वर्ग से गिरीश अग्रवाल, प्रवीण गोयल, रितेश अग्रवाल सहित महिला वर्ग से कुसुम अग्रवाल, पूनम गोयल, डिंपल अग्रवाल,मोनिका अग्रवाल आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





