फालना गर्ल्स स्कूल की चार छात्राओं का राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए चयन।
फालना,पाली ।
69 वीं जिला स्तरीय वुशु एवं ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रा.उ.मा. विधालय, झुपेलाव में हुआ। प्रधानाचार्य श्रीमती कविता गहलोत ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खुडाला-फालना की पांच छात्राओ ने वुशु व एक छात्रा ने ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमे वुशु खेल में 17 वर्ष आयु वर्ग में स्थानीय विधालय की दीपिका ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण एवं सुम्मैय्या बानू ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 19 वर्ष आयु वर्ग में 48 किलोग्राम में काजल खराडी ने स्वर्ण एवं अंजू कुमारी ने 60 कि.ग्रा. में स्वर्ण पदक जीता। ताइक्वांडो में सोनू ने कांस्य पदक जीता l इन चारो बालिकाओ का चयन राज्य स्तरीय वुशु खेलकुद प्रतियोगिता के लिए महात्मा गाँधी रा.उ.मा. वि, गुमानपुरा कोटा मे होने के लिए प्रधानाचार्य श्रीमती कविता गहलोत व एस.डी.एम.सी.सदस्य अमित मेहता, राकेश अग्रवाल ने विजेता खिलाडियो व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका नूतन खोखावत द्वारा बालिकाओ को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए बधाई दी ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





