धरना प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर पहुंचे और उनकी मांगों से अवगत होकर उच्च अधिकारियों से बात की और तात्कालिक समाधान किया।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहें पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर परिसर में 16 सितंबर से विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर पहुंचे और उनकी मांगों से अवगत होकर उच्च अधिकारियों से बात की और तात्कालिक समाधान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत बागुंड के ग्रामीणों के द्वारा चल रहे धरना प्रदर्शन के चौथे दिन शुक्रवार संध्या के समय क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर पहुंचे, ग्रामीणों ने विधायक अर्जुन लाल जीनगर को बताया कि मंदिर कमेटी को भंग किया जाए, सांवलिया जी मंदिर मंडल बोर्ड की तर्ज पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर बागुंड बोर्ड बनाया जाए, प्राकट्य स्थल मंदिर का नाम प्राकट्य स्थल मंदिर बागुंड ही रखाजाए, कार्यालय सचिव को बदलकर प्रशासनिक अधिकारी लगाया जाए, मंदिर के सारे काम सरकार की निगरानी में हो देवस्थान विभाग के कर्मचारी संचालित करें, भंडार भी सरकारी अधिकारी की निगरानी में ही खोला जाए और रूपयो की काउंटिंग की जाए आदि मांगों से अवगत कराया। विधायक जीनगर ने धरना स्थल से ही फोन वार्ता से जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ आलोक रंजन से बात की और उन्हें प्राकट्य स्थल मंदिर पर चार दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन और ग्रामीणों की मांगों से अवगत कराया। जिस पर जिला कलेक्टर ने भंडार खोलना एवं भंडार राशि की गणना करने के लिए तहसीलदार एवं देवस्थान विभाग से अधिकारी भेजने के लिए कहा एवं प्राकट्य स्थल को बोर्ड बनाने के लिए विधायक से पत्र मांगा भेजने के लिए कहा, ताकि इसे सरकार को भेज कर बोर्ड बनाने की कार्यवाही प्रारंभ की जा सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बागुंड के समस्त ग्रामीण जन, युवा जन, जन प्रतिनिधीकरण उपस्थित रहे।
विधायक अर्जुन लाल जीनगर का वर्जन . शुक्रवार श्यामको प्राकट्य स्थल मंदिर परिसर में चल रहे धरना प्रदर्शन में पहुंचा उनकी मांगों को सुनकर उच्च अधिकारियों से बात की और तात्कालिक समाधान किया ग्रामीणों की मांग पर इस बजट सत्र तक प्राकट्य स्थल मंदिर बोर्ड का गठन कर दिया जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





