जीनल प्रजापत का राज्य स्तर पर चयन।
बाली,पाली
बाली की होनहार छात्रा जीनल प्रजापत ने सैंट पॉल स्कूल फालना का प्रतिनिधित्व करते हुए सादड़ी में आयोजित 69 वीं अन्डर-14 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सुनिश्चित किया। जीनल ने अपनी सफलता का श्रेय दादा केराराम जी,दादी फुलीदेवी,पिता विवेक एवं माता लता प्रजापत को दिया एवं अपने गुरुजनों को दिया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में अंकित राठौड़,कमलेश परिहार,उमेश शर्मा,हेमंत मूलचंदानी,सनी छाबड़ा,अशोक बंसल,राकेश अग्रवाल, संदीप सिंघवी,सुनील चौधरी,डॉ विकास, डॉ विनोद,संजय सुराणा,महिपाल परमार,अनिल सिंघवी,अमित मेहता ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 93





