अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से माली समाज एवं आम जन में भारी आक्रोश,किया विरोध प्रदर्शन।

SHARE:

अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से माली समाज एवं आम जन में भारी आक्रोश,किया विरोध प्रदर्शन।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

कपासन

स्थानीय तालाब में पानी लाने की मांग को लेकर विधायक अर्जुन जीनगर से सोशल मीडिया के द्वारारिल बनाकर वायरल करने वाले युवक सूरज माली पर विधायक समर्थको द्वारा जानलेवा हमला कर दोनों पैर तोड़ दिए जाने के घटना के तीन दिन बाद भी अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से माली समाज एवं आम जन में भारी आक्रोश के चलते गुरुवार को पांच बत्ती चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में महिलाओं तथा पुरुषों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया तथा शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी गईl

उल्लेखनीय है कि सोमवार सायंकाल स्थानीयभोपालखेड़ा निवासी सूरज माली सिंहपुर फैक्ट्री से कार्य करने के बाद मोटरसाइकिल से घर पर आ रहा था इस दौरान स्कॉर्पियो में सवार नकाबपोश 5 से 6हमलावरों द्वारा गोरा जी का निंबाहेड़ा फैक्ट्री के पास उसकी मोटरसाइकिल को रुकवा करके लोहे के सरिया तथा लकड़ियों से बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा मारपीट करते हुए उन्होंने कहा कि पानी लाने की रिल रेल बनाकर वायरल करना तेरे को जानलेवा साबित होगाl
नकाबपोश हमलावरो द्वारा मौके पर ही सरिया से ताबड़तोड़ वार करते हुए युवक के दोनों पैर तोड़ डालें तथा मौके से फरार हो गए l
इसके बाद युवक को कपासन अस्पताल लाया गया जहां से चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर रेफर कियाl
हालात गंभीर होने पर चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रेफर किया जहां गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती करा उपचार हुआ l
लेकिन हालात ज्यादा बिगड़ने पर अहमदाबाद ले जाया गया l जहां युवक जिंदगी से संघर्ष कर रहा हैl
उक्त घटना को लेकर कपासन विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों में सरकार प्रशासन एवं स्थानीय विधायक अर्जुनलाल जीनगर के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है जिसको देखते हुए प्रशासन द्वारा कस्बे में अतिरिक्त पुलिस जाता तैनात किया गया है l अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह शिव प्रकाश टेलर कपासन में कैंप किए हुए हैं l
तथा पुलिस की कई टीम अनुसंधान में लगी हुई है पुलिस द्वारा मौके पर आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा, अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे, हमले में प्रयुक्त कार को जप्त कर लिया गया हैl
गुरुवार को पांच बत्ती चौराहे पर धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी कांग्रेस के प्रदेश सचिव ललित बोरीवाल प्रकाश जाट राधेश्याम वैष्णव रोहित सिंह भेरुलाल बारेगामा प्रकाश धाकड़ भूपेंद्र चौहान लोकेश जाट पवन कुमार शर्मा राजीव सोनी राजेश बारेगामा इत्यादि जनप्रतिनिधियों ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि हमले में घायल युवक को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए, हमलावरो को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए, इस हमले के पीछे मास्टरमाइंड को सामने लाया जाए ,एवं युवक सूरज माली पर हमले से पहले कई बार फोन पर धमकी दी गई, सूरज माली के पिताजी को भी फोन पर धमकी दी गई ,तथा जिस फैक्ट्री में सूरज माली कार्य करता है फैक्ट्री मालिक को भी फोन कर कहा कि सूरज माली को सही तरीके से समझा देना की वीडियो रिल नहीं बनाएं इस संदर्भ में जिन लोगों ने फोन पर धमकियां दी तथा जो पुलिसकर्मी घायल युवक के घर पर धमकी देने गए उन सभी के खिलाफ सख्त कार्य की जाए l इस दौरान एक तरफ हमले में घायल युवक अहमदाबाद हॉस्पिटल में जिंदगी से संघर्ष कर रहा था वहीं दूसरी तरफ घायल युवक की मां बेटे को न्याय दिलाने के लिए पांच बत्ती चौराहे पर प्रशासन से संघर्ष करते-करते बेहोश हो गई जिसे तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया गया l
युवक सूरज माली जो की पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर रिल बनाकर कपासन तालाब में पानी लाने की मांग को लेकर विधायक जीनगर से अनुरोध कर रहा था जो की क्षेत्र के नागरिकों की एक ज्वलंत समस्या है कपासन का तालाब विगत 10 वर्षों से लगातार खाली पड़ा हुआ है जबकि स्थानीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर लगातार तीसरी बार कपासन के विधायक चुने गए हैं हर बार इनका वादा रहा की कपासन तालाब में हर हालत में पानी लाएंगे इस चुनाव में भी विधायक जीनगर ने कहा कि जब तक कपासन तालाब में बनास नदी के माध्यम से पानी नहीं लाऊंगा तब तक में साफा नहीं पहनूगा l इस प्रकार धमाणा के रणछोड़ नाथ मंदिर में शपथ ली गई l विधायक जीनगर द्वारा सरकार के माध्यम से पानी लाने हेतु प्रयास भी किया जा रहा है लेकिन विधायक कार्यकाल के 12 वर्ष होने के बाद भी कपासन का तालाब अभी तक जीरो लेवल बना हुआ है आम नागरिकों में इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर सरकार और विधायक के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है तथा पानी तो नहीं आया लेकिन पानी की मांग करने वाले के साथ अप्रत्यक्ष रूप से समर्थकों द्वारा हमला करा कर 20 वर्ष के युवक के दोनों पैर तोड़ दिए गए l घटना के विरोध मेंआम जनता में विधायक के खिलाफ गुस्सा व्याप्त है जिसका हर्जाना भारतीय जनता पार्टी को उठाना पड़ेगाl घायल युवक सूरज ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि इस हमले के पीछे विधायक अर्जुन जीनगर का हाथ हैl
धरना प्रदर्शन के दौरान अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 20 सितंबर को पुनः धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है
धरना प्रदर्शन के दौरान आम जनता जब आक्रोशित होकर हाईवे जाम के लिए जाने लगी तो पुलिस द्वारा उनको रोकने का प्रयास करने के दौरान माहौल गरमा गया l
पुलिस और आम जनता में काफी मशक्कत देखने को मिली
बाद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी द्वारा आम जन को समझा बूझकर शांत किया गया
बाद में ज्ञापन सौंप कर हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गईl

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment