चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहे पर बागुंड के ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्राकट्य स्थल मंदिर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत बागुंड के ग्रामीणों के द्वारा प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर परिसर में टेंट लगाकर के अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया

ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि मंदिर को सरकार के अधीन किया जाए वर्तमान मंदिर कमेटी को भंग किया जाए और उसके स्थान पर प्रशासक लगाया जाए, नवीन पद और कमेटी बागुंड ग्राम पंचायत से ही ली जाए, प्राकट्य स्थल पर सिर्फ बागुंड का नाम ही लिखा जाए, संपूर्ण विकास कार्यों का ब्यौरा दिया जाए, जब तक कमेटी को भंग नहीं किया जाएगा और प्रशासक नहीं लगाया जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा और मांगे पूरी नहीं होने पर चतुर्दशी को भंडार भी नहीं खोलने देने की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन पत्र उपखंड अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार भादसोड़ा शिव शंकर पारीक एवं मंदिर सचिव प्रहलाद राय सोनी को धरना स्थल पर बुलाकर प्रदान किया गया। नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक ने सभी को संतोष प्रद जवाब देते हुए उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक रेवेन्यू विभाग के अधिकारी, भादसोड़ा थाना अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच भैरू सिंह शक्तावत, कालुरा गाड़रीअनगढ बाबजी के अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह गुढा, गोपी लाल जाट, निरंजन व्यास,मुरली छिपा, प्रकाश जाट, विनोद जाट, विनोद वैष्णव, रामेश्वर लाल जाट, सोहन दास, नारायण लाल जाट, जीवन सिंह, मांगीलाल जाट, रोशन लाल जाट, लक्ष्मण दास, शंकर लाल जाट, चुन्नीलाल जाट, राजू दास, माधु लाल जाट व ग्रामीण एवं महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





