जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: जिलाधिकारी।

SHARE:

जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: जिलाधिकारी

अयोध्या।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, पेंशन, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दे सामने आए।
जिलाधिकारी फुंडे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की साप्ताहिक प्रगति समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी समय पर दी जाए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment