गुरु पर्व समारोह” देवकाली स्थित भीखापुर छिछलामठ पर आयोजित किया गया जिसमें अयोध्या के सभी साधु संत मठ में स्थित भगवान श्रीचंद्र जी की मूर्ति को प्रणाम कर प्रसाद ग्रहण किया।
अयोध्या।
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी “गुरु पर्व समारोह” देवकाली स्थित भीखापुर छिछलामठ पर आयोजित किया गया जिसमें अयोध्या के सभी साधु संत मठ में स्थित भगवान श्रीचंद्र जी की मूर्ति को प्रणाम कर प्रसाद ग्रहण किया। छिछला मठ के महंत अशोक कुमार पांडे जी ने कहा हर साल यह गुरु पर्व दो दिवसीय होता है जिसमें प्रथम दिन साधु शाही और दूसरे दिन आम जन मानस भंडारा के प्रसाद ग्रहण करते हैं
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इसी मठ से आते हैं उन्होंने बताया कि श्रीचंद्र भगवान गुरु नानक जी के पुत्र थे और इन्होंने ही उदासीन संप्रदाय की स्थापना की थी इसी क्रम में आज अयोध्या के छिछला मठ पर आकर सभी सम्मानित साधु संत ने अपना शुभाशीष देकर प्रसाद ग्रहण किया
समारोह में मठ के व्यवस्था प्रमुख आशुतोष पांडे, जितेंद्र पांडेय बब्लू और कौशल उपाध्याय के दिशा निर्देशन में यह गुरुपर्व सम्पन्न हुआ
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





