उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए बगैर चालू मीटर को तोड़ फोड़ कर लगाए जा रहे है स्मार्ट मीटर,जनता में आक्रोश।
देसूरी,पाली
देसूरी नगर में आज स्मार्ट मीटर लगाने वाले लोगों से भारतीय किसान के पदाधिकारीयों ने पूछा की आप लोग बिना उपभोक्ता को बताये मीटर बदल रहे जो गलत है और सरकार व न्यायालय का आदेश नहीं होने पर भी चालु मीटर को तोड फोड कर मीटर बदले जा रहे है और उपभोक्ताओं से दादागिरी कर रहे है पुलिस की धमकियां दी जा रही है। और बोला जा रहा है कि लोगों से हमारा कोई लेना देना नहीं है हम तो सहायक व कनिष्ठ अभियंता के आदेश से मीटर बदल रहे है। इस दौरान मौके पर किसान संघ के अध्यक्ष पूनाराम, उपाध्यक्ष यशपालसिंह राठौ मंत्री तेनाराम प्रजापत,गमनाराम, किशनाराम,अचलाराम चौधरी, सोहनलाल,देवाराम,भमसा इत्यादि मौजूद थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 475





