टीईटी से 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को दी जाए छूट: पंकज यादव।
संजय यादव,अयोध्या।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (PSPSA) की जनपद अयोध्या इकाई की बैठक सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के 1 सितम्बर के फैसले और केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर चर्चा हुई।
प्रांतीय संयोजक पंकज यादव ने केंद्र सरकार से मांग की कि 29 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को अब परीक्षा के बोझ तले डालना अन्यायपूर्ण है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जन जागरूकता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्याम जी वर्मा व महामंत्री विवेक चौधरी सहित कई पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 102





