जिलाधिकारी व एसएसपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

SHARE:

जिलाधिकारी व एसएसपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

संजय यादव,अयोध्या।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के 12 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित अयोध्या आगमन के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए आज पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने संयुक्त रूप से की।बैठक में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। कार्यक्रम की गरिमा को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में समय से पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें और समन्वय बनाकर कार्य करें। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ग्रोवर ने सुरक्षा बलों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस अधीक्षक नगर सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment