विजेता खिलाड़ी शतरंज में राष्ट्र का नाम रोशन करें – राजपुरोहित
फालना,पाली
ग्राम पंचायत फालना गांव के राजकीय बा. उ. प्रा. विद्यालय मे 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा शतरंज की शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक मुख्य अतिथि करण सिंह राजपुरोहित प्रशासक ग्राम पंचायत फालना गांव समारोह की अध्यक्षता पी.ई.ओ.व प्राचार्य अब्दुल करीम टॉक अतिथि अमित मेहता, राकेश अग्रवाल विभागीय पर्यवेक्षक जीवाराम सरेल तथा संयोजक व चयन समिति की रतन कंवर की उपस्थिति में संपन्न हुआ!
प्रशासक राजपुरोहित ने राज्य स्तर पर चयनित होने वाले विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहां की विजेता खिलाड़ी आगे जाकर कड़ी मेहनत कर राज्य स्तर पर जीत हासिल कर राष्ट्र के लिए खेलने का गौरव हासिल करते हुए राष्ट्र का नाम रोशन करें उन्होंने कहा कि शतरंज खेल धैर्य , अनुशासन और दिमाग का खेल है प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले भामाशाहों व आयोजन समिति का आभार प्रकट किया तथा प्रतियोगिता समापन की घोषणा की !
समारोह अध्यक्ष टॉक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि शतरंज खेल से मानसिक व विकास होता है खिलाड़ी लक्ष्य बनाकर सफलता अर्जित करें!
अतिथि राकेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि सोशल मीडिया से दूर रहकर विद्यार्थी शतरंज खेले तथा प्रत्येक स्कूलों में शतरंज का खेल अनिवार्य रूप से खेलाया जाए!
प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रथम स्वामी विवेकानंद राजकीय स्कूल सुमेरपुर द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से सेंट पॉल स्कूल फालना व सेंट पॉल स्कूल पाली छात्र वर्ग में प्रथम इमानुएल स्कूल फालना द्वितीय आदर्श विद्या मंदिर फालना ने हासिल किया वहीं राज्य स्तर पर छात्र वर्ग में चयनित गुरिक बेरवा, निश्चल सराफ, पृथ्वीराज सिंह जोधा, तन्य सोनी, लिलिस छात्रा वर्ग में चयनित ध्रुवीं जवालिया, निशा प्रजापत, विदिशा, हैप्पी, व छवि राठौड ने प्राप्त किया!
प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक कुंदन सिंह, प्रेमलता चौधरी, प्रवीण कुमारी चौधरी, तथा निर्णायक भूमिका में ममता राठौड, हंसा भाटी, सरोज राठौड, विशाल श्रीवास्तव, संगीता महावर, जितेंद्र मोबारसा रहे मंच संचालन रमेश ददलिया ने कियाअमृतसिंह राव ने विशेष सहयोग प्रदान कियाl
इस दौरान स्थानीय विद्यालय प्रधानाध्यापिका सुमन मीणा शारीरिक शिक्षिका गोरधन कवर कविता राव, याग्नि संधू, मनीषा दहिया, गुलाब दान आशिया, आशा मीणा, रितु देशवाल, सरिता पुरी, कलाराम, मोहनलाल सहित भामाशाह ग्रामवासी विभिन्न टीमों के प्रभारी व खिलाड़ी उपस्थित थे!
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





