अतिवृष्टि के मद्देनजर मंत्री देवासी ने अधिकारियों दिए निर्देश,कोताही बर्दाश्त नहीं।
पाली
पिछले दो दिनों से सिरोही और शिवगंज के आसपास क्षेत्रों में हो रही अत्यधिक बारिश के मद्देनजर, *राज्यमंत्री श्रीमान ओटाराम जी देवासी* ने सिरोही उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, वृत्त अधिकारी और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और स्पष्ट निर्देश दिए जिसमें प्रमुख रूप से
– किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
– तुरंत प्रभाव से नदी-नालों पर प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए जाएं जो लोगों को लापरवाही से रोकें।
– बारिश में फंसे लोगों को तुरंत सहायता प्रदान की जाए।
– प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाए।
किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि न हो,इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
राज्यमंत्री जी के निर्देशों के बाद प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
आप सभी से अनुरोध है कि आप भी सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें! यह जानकारी राज्य मंत्री देवासी के निजी सचिव जगदीश देवासी ने दी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





