शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
शिक्षको की देश व समाज निर्माण में अहम भूमिका: पारख।
भामाशाह/प्रेरक सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ
पाली/
शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में आज शुक्रवार को बांगड स्कूल में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक पाली ज्ञानचंद पारख के मुख्य अतिथि , पूर्व सभापति नगर परिषद की अध्यक्षता में महेन्द्र बोहरा मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पारख ने कहा कि शिक्षको की देश व समाज निर्माण व छात्रों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका है शिक्षक ही अपने दायित्वों को भली भांति निर्वहन कर देश समाज को आगे बढा सकते है। इस अवसर पर पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और शिक्षकों के राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में बताया। इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत्् शुभारंभ किया गया और अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर, सीडीईओ राहुल राजपुरोहित , प्रिंसिपल बंसत परिहार , शिक्षा विभाग के अधिकारी कार्मिक व केके राजपुरोहित, देवदत्त शर्मा ,रमेश परिहार ,सोहन लाल भाटी , देवेंद्र डाबी, तेजसिंह एव मदन सिंह जागरवाल ,शिक्षक गण व बच्चे मौजूद रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शिक्षको का सम्मान किया गया। राज्य स्तर परः 01 शिक्षक का सम्मान होगा, जिसमें शिक्षक को 21 हजार रुपये नकद और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिला स्तर परः 3 शिक्षकों का सम्मान होगा, जिसमें प्रत्येक शिक्षक को 11 हजार रुपये नकद शॉल ,साफा, श्रीफल और प्रमाण पत्र ।- शिक्षकों का चयनः शिक्षकों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता, अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर ¹।
भामाशाह/प्रेरक सम्मान समारोह के अवसर पर सम्मानित किया गया
इसके साथ ही आज शुक्रवार को निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर के निर्देशों की पालना में भामाशाह/प्रेरक सम्मान समारोह जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा पाली के तत्वावधान में ं पीएम श्री बांगड राउमावि,पाली में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में आगन्तुकों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सुनिल भण्डारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर एम.शान्तिलाल मेहता सरस्वती विद्या निकेतन, टैगोर नगर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सुनील भंडारी ने संबोधित कर इसके महत्व पर प्रकाश डाला कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है कि किन शब्दों में भामाशाहों एवं प्रेरकों का आभार व्यक्त करूं, धन्यवाद दूँ और स्वागत करुं…क्योंकि धन तो बहुत लोग कमाते हैं, लेकिन वह अलग बात है और समाज के लिए, देश के लिए, शिक्षा कि लिए दान देने की भावना रखना अलग बात है। शिक्षा के मन्दिर में दान देकर अपने आप में गौरान्वित होना अपने आप में अहम रखता है जिसे आने वाली पीढीयां उसका धन्यवाद देगी।
इसके बाद उपस्थित भामाशाहों एवं प्रेरकों का अतिथि सुनिल भण्डारी, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल कुमार राजपुरोहित, बांगड़ महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, विष्णु प्रसाद गुर्जर, प्रदीप कच्छवाह अति जि.शि.अ. तेज सिंह पंवार, राजेन्द्र प्रसाद लखेरा, पूर्व जिशिअ खीमारा चौधरी, पूर्व अति. जि.शि.अ. रामलाल कुमावत, बांगड़ विद्यालय प्रधानाचार्य बसंत परिहार, बालिया विद्यालय प्रधानाचार्य सुनिता जोनवाल, एसीबीईओं सोजत मोहम्मद रफीक ने उपरना, माला, पौधा-गमला एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी राहुल कुमार राजपुरोहित ने भामाशाहों एवं प्रेरकों को विद्यालय सहयोग के लिये धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पुरस्कार पाना आपके एवं आपके गांव शहर एवं विद्यालय के लिये गौरव की बात है। आपसे प्रेरणा लेकर आने वाली पीढी भी अग्रणी रहकर शिक्षा के मन्दिर में अपना योगदान अनवरत देते रहे। राजपुरोहित ने उन व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रति आभार एवं प्रसंशा व्यक्त करते हुए कहा कि जो किसी उद्धेश्य के लिये धन वस्तु या सेवाऐं दान करते है वे सच्चे शब्दों में विभाग की धरोहर है ।
इस अवसर पर अति. जिशिअ तेज सिंह पंवार ने समस्त भामाशाहों एवं प्रेरकों का स्वागत करते हुए सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर कहा की भामाशाह पुरस्कार सम्मान समारोह न केवल शिक्षा में जन सहभागीदारी को प्रोत्साहन देगा बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले दानदाताओं एवं प्रेरकों के योगदान व्यापक पहचान भी दिलवायेगा। साथ ही सभी से पेड़ लगाओ पानी बचाओ तथा पॉलिथीन हटाओ का आह्वान किया गया पूरे कार्यक्रम में कहीं भी पालीथिन का प्रयोग नहीं हुआ
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक अरविन्द कुमार, ओमप्रकाश वैष्णव, ओमप्रकाश परमार, राहुल परमार, प्रमोद राजपुरोहित, विकास राजपुरोहित, मुकेश मेवाड़, विशाल राजपुरोहित, निर्मल राणावत, दिनेश पंवार, सहित उपस्थित रहें ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





