खिलाड़ियों ने शतरंज में दौडाए दिमागी घोड़े।
फालना,पाली
ग्राम पंचायत फालना गांव के राजकीय बा. उ. प्रा. विद्यालय मे 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन पाली जिले की विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागी खिलाड़ियों ने दौडाए दिमागी घोड़े तथा शतरंज में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया!
ग्राम पंचायत फालना गांव प्रशासक करण सिंह राजपुरोहित ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया तथा संयोजक तथा प्राचार्य सुमन मीणा व शारीरिक शिक्षिका गोरधन कवर से खिलाड़ियों तथा खेल के लिए किए गए प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी ली!
संयोजक व चयन समिति की रतन कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 38 विद्यालयों के 160 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया दूसरे दिन तक पांच राउंड का खेल हुआ शेष दो राउंड 2 दिन में होंगे प्रतियोगिता में क्रमशःप्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी का राज्य स्तर पर चयन होगा!
प्रतियोगिता में कुंदन सिंह, ममता राठौड, प्रवीण कुमारी चौधरी, सरोज राठौड, प्रेमलता चौधरी, हंसा भाटी ने निर्णायक भूमिका निभाई तथा अमृत सिंह राव ने सहयोग प्रदान किया!
इस दौरान विद्यालय स्टाफ से कविता राव, यागीनी संदु,मनीषा दहिया, गुलाब दान आशिया, आशा मीणा, रितु देशवाल, सरिता पुरी, मोहनलाल, कलाराम सहित खिलाड़ी व उनके प्रभारी उपस्थित थे!
I
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





