केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने 1661.760 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया।

SHARE:

कोटा
मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए, विशिष्ट जानकारी के आधार पर, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन), चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों ने दिनांक 25.08.2025 को ग्राम राजाबा का गरवाड़ा, धारणा रोड, तहसील बस्सी, चित्तौड़गढ़ के पास जंगल में दो वाहन लावारिस हालत में मिले और उक्त वाहनों से कुल 1661.760 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया।
एक गुप्त सूचना मिलने के बाद कि ग्राम राजाबा का गरवाड़ा, धारणा रोड, तहसील बस्सी, चित्तौड़गढ़ के पास जंगल में अवैध डोडा चूरा से भरे दो वाहन छिपे हुए हैं। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन), चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और 25.08.2025 को रवाना किया गया। मौके पर पहुँचने पर जंगल में छिपे हुए दो वाहन मिले। उक्त वाहनों की तलाशी लेने पर कुल 1661.760 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अवैध डोडा चूरा, 01 क्रेटा कार और 01 बोलेरो पिकअप को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी।
उपरोक्त कार्यवाही, श्री नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) के मार्गदर्शन में की गई। किसी भी प्रकार का नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिये निम्न नम्बरों पर सम्पर्क करें । 0744 2438928 (Control Room); 8764748232 (WhatsApp); Email : dnc-kota@cbn.nic.in । जानकारी देने वाले का नाम व पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment