श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 17 करोड़ 36 लाख, 50 हजार रुपए,तीसरे चरण की गणना हुई सम्पन्न।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 17 करोड़ 36 लाख 50 हजार रुपए। ज्ञात हो की शुक्रवार को कृष्णपक्ष चतुर्दशी के पावन पर्व भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। शुक्रवार को पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 08 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। सोमवार को दूसरे चरण की गणना में 04 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। मंगलवार को तीसरे चरण की गणना में 03 करोड़ 86 लाख 50 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीनों चरणों की गणना में ठाकुरजी के भंडार से अब तक कुल 17 करोड़ 36 लाख 50 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना बुधवार को चौथे चरण के रूप में की जाएगी। मंगलवार को मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन तिवारी, नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, संस्थापन प्रभारी लेहरी लाल गाडरी, वरिष्ठ सहायक कालूलाल तेली, स्टोर प्रभारी मनोहर शर्मा सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में ठाकुरजी का भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई। साथ ही भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना व भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





