निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग तेज, श्याम लाल निषाद की अगुवाई में बैठक।

SHARE:

निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग तेज, श्याम लाल निषाद की अगुवाई में बैठक

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में निषाद समाज को अनुसूचित जाति (SC) में शामिल करने की मांग को लेकर निषाद समाज के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों ने भाग लिया।श्याम लाल निषाद ने कहा कि निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, राहिया आदि जातियां पारंपरिक रूप से मझवार जाति की पर्यायवाची हैं, जो संविधान की अनुसूचित जातियों की सूची में क्रम संख्या 53 पर दर्ज है। इसके बावजूद इन जातियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो समाज के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 में मंडल आयोग की सिफारिशों के बाद इन जातियों को OBC वर्ग में डाल दिया गया, जिससे समाज शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास में पिछड़ गया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बिना किसी नए संशोधन के सिर्फ संविधान की मौजूदा व्यवस्था को लागू कर, इन जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए।श्याम लाल निषाद ने चेतावनी दी कि समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका वे खुलकर विरोध करते हैं।बैठक में अरुण निषाद (पहलवान), मोतीराम निषाद, कुश निषाद, दुर्गेश निषाद, प्रदीप निषाद, भगवानदीन निषाद, जल्दू निषाद, अंकित निषाद और संजय निषाद फौजी समेत कई लोगों की उपस्थिति रही।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment